Ind vs Eng James Anderson Have Opportunity To Break Sachin Tendulkar Records Most Test Match

IND vs ENG: जेम्स एंडरसन तोड़ेंगे 'सचिन तेंदुलकर' का महारिकॉर्ड! 41 की उम्र में भी जलवा बरकरार

India vs England 2nd Test : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पास सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। सचिन के अलावा दुनिया का कोई दूसरा खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच पाया है।

India vs England 2nd Test : हैदराबाद टेस्ट मैच में बाहर बैठने वाले इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज को आखिरकार दूसरे टेस्ट मैच में शामिल कर लिया गया है। पहले टेस्ट में अनुभवी जेम्स एंडरसन की जगह मार्क वुड को मौका दिया गया था। जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन हैदराबाद टेस्ट में 28 रन से जीत दर्ज करने के बाद स्टोक्स ने सभी आलोचको को करारा जवाब दिया था। लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट में एक बार फिर इस दिग्गज की टीम में वापसी हुई हैं। एंडरसन दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल का विकेट लेने में सफल रहे।

विज्ञापन

41 साल के जेम्स एंडरसन अभी भी क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में शानदार गेंदबाजी करते हैं। वहीं अब जेम्स एंडरसन के पास सचिन तेंदुलकर का एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। जो कारनामा सचिन के अलावा टेस्ट में कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया। लेकिन वह अब इस खास रिकॉर्ड में सचिन को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है सचिन का वह खास रिकॉर्ड

अब आपके मन में एक सवाल आया होगा कि वह खास रिकॉर्ड आखिर है क्या जो सिर्फ जेम्स एंडरसन तोड़ सकते हैं। तो आपको बताते हैं कि यह रिकॉर्ड रन या विकेट से जुड़ा और न न ही सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का है बल्कि यह खास रिकॉर्ड है टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का। जिसके करीब जेम्स एंडरसन बढ़ रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 24 साल लंबे क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन

जबकि इंग्लैंड के 41 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी तक 184 मैच खेल चुके हैं। अगर एंडरसन अपनी फिटनेस को आगे भी कायम रख पाने में सफल रहे तो वह यकीनन सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्हें सचिन से आगे निकलने के लिए सिर्फ 17 मैच और खेलने हैं। जिसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। जो अपने आप में एक खास रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

184 नॉट आउट जेम्स एंडरसन

जिस उम्र में खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कहते हैं, उस उम्र में जेम्स एंडरसन अपनी धारधार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पवेलियन भेज रहे हैं। 41 साल के जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2003 में की थी। तब से लेकर अब तक जेम्स एंडरसन 184 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इतने मैचों में 691 विकेट चटकाए हैं। वहीं एंडरसन 700 विकेट का आंकड़ा छूने में सिर्फ 9 विकेट पीछे हैं। 700 विकेट लेते हैं ही एंडरसन दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट में 700 विकेट लिए हो।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ