---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने की सुनील गावस्कर की बराबरी, पहले दिन ही बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal 3 Major Records Day 1 IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 179 रन की पारी खेल अपना बेस्ट टेस्ट स्कोर खड़ा किया।

---विज्ञापन---

Yashasvi Jaiswal 3 Major Records Day 1 IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन यशस्वी जायसवाल के नाम रहा है। उन्होंने दिन के अंत तक 179 रन नाबाद रहते हुए बनाए। जबकि उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 93 ओवर में 6 विकेट खोकर 336 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाए थे। उनके टेस्ट करियर का भी यह दूसरा शतक है। वहीं पहले दिन के खेल में जायसवाल ने 3 यशस्वी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

1- टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 228- वीरेंद्र सहवाग vs पाकिस्तान, मुल्तान 2004
  • 195- वीरेंद्र सहवाग vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 2003
  • 192- वसीम जाफर vs पाकिस्तान, कोलकाता 2007
  • 190- शिखर धवन vs श्रीलंका, गॉल 2017
  • 180- वीरेंद्र सहवाग vs वेस्टइंडीज, ग्रॉस आइलेट 2006
  • 179- यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड, विशाखापट्टनम 2024

---विज्ञापन---

2- पहली 10 टेस्ट पारियों में 500 प्लस रन बनाने वाले 8वें भारतीय

  1. सुनील गावस्कर
  2. वीरेंद्र सहवाग
  3. सदागोपण रमेश
  4. मयंक अग्रवाल
  5. रोहित शर्मा
  6. शिखर धवन
  7. दिनेश कार्तिक
  8. यशस्वी जायसवाल

3- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

  • 232- करुण नायर, चेन्नई 2016
  • 179- सुनील गावस्कर, दो ओवल 1979
  • 179- यशस्वी जायसवाल, विशाखापट्टनम 2024
  • 175- मोहम्मद अजहरुद्दीन, मैनचेस्टर 1990

---विज्ञापन---

गावस्कर के 45 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

सुनील गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 179 रन की पारी टेस्ट मैच के एक दिन में ही खेली थी। अब यशस्वी ने 45 साल बाद 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के एक दिन में ही नाबाद 179 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। साथ ही पहली 10 पारी में 500 का आंकड़ा पार करके भी उन्होंने सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल ने 257 गेंदों का सामना किया, पूरे 93 ओवर तक वह टिके रहे। उन्होंने 179 रन की नाबाद पारी में अभी तक 17 चौके और 5 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल की बैटिंग के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal की बैटिंग में क्या है खास, ENG के खिलाफ जो कोई नहीं कर पा रहा वो उन्होंने कर दिखाया

First published on: Feb 02, 2024 05:45 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola