---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

U19 World Cup: सुपर 6 में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, सेमीफाइनल के लिए ठोस की दावेदारी

U19 World Cup 2024 Super Six: भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में हैट्रिक के बाद सुपर 6 के मैच में न्यूजीलैंड को रौंदते हुए जीत का चौका लगाया है।

---विज्ञापन---

U19 World Cup 2024 Super Six: भारतीय टीम ने लीग स्टेज में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद सुपर 6 का भी पहला मैच जीता और जीत का चौका पूरा कर लिया है। भारत ने सुपर 6 के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 214 रनों से रौंद दिया। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए भारत ने 295 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 81 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए भी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। सुपर 6 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 2 फरवरी को खेलेगी। पूरी उम्मीद है कि मौजूदा फॉर्म को जारी रखते हुए टीम वहां सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी।

मुशीर खान रहे जीत के हीरो

---विज्ञापन---

भारतीय टीम के लिए इस जीत में हीरो रहे मुशीर खान (Musheer Khan)। उन्होंने 131 रन की पारी खेलने के बाद 10 रन देकर दो विकेट भी झटके। वह टूर्नामेंट में 325 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं तो 3 पारियों में 4 विकेट भी ले चुके हैं। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं। इसी के साथ वह शिखर धवन के बाद दूसरे ऐसे भारतीय बने हैं जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में दो या उससे अधिक शतक लगाए हैं। बता दें कि मुशीर सरफराज खान के छोटे भाई हैं जिनका सोमवार 29 जनवरी को टीम इंडिया में पहली बार चयन हो गया है।

---विज्ञापन---

भारतीय गेंदबाजों का दिखा दबदबा

इस मैच में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 295 रन बनाए थे। मुशीर के 131 रन के अलावा ओपनर आदर्श सिंह ने भी 52 रनों की पारी खेली थी। जबकि कप्तान उदय सहारन ने 34 रन की पारी खेली थी। उसके बाद गेंदबाजों ने ऐसा कमाल दिखाया कि न्यूजीलैंड की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। भारत के लिए राज लिम्बानी ने गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में 0 पर ही दो विकेट चटका दिए थे।

---विज्ञापन---

इसके बाद सौम्य पांडे ने जलवा दिखाया और 10 ओवर में 2 मेडन के साथ महज 19 रन देकर 4 कीवी खिलाड़ियों को आउट कर दिया था। भारत के लिए सौम्य पांडे ने 4, राज लिम्बानी और मुशीर खान ने 2-2 और नमत तिवारी व अर्शिन कुलकर्णी ने 1-1 विकेट झटके। इस तरह भारत ने सुपर सिक्स के ग्रुप 1 में खुद को टॉप पर काबिज कर लिया है। लीग स्टेज के 4 अंक जोड़कर अब भारत 6 अंक और 3.330 के नेट रनरेट के साथ टॉप पर है।

यह भी पढ़ें- सरफराज खान के घर डबल खुशी, छोटे भाई मुशीर खान का अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरा शतक

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने रचा इतिहास, शिखर धवन के 20 साल पुराने रिकॉर्ड पर खतरा

First published on: Jan 30, 2024 08:38 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola