IND vs BAN: उमरान मलिक ने रफ्तार से बरपाया कहर..151 kmph की गेंद से उखाड़ डाला स्टंप, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Umran Malik uprooted stump with Dangerous ball Najmul Hossain Shanto bowled
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Umran Malik uprooted stump with Dangerous ball Najmul Hossain Shanto bowled
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैं तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने गेंद से कहर बरपाते हुए Najmul Hossain Shanto का स्टंप उखाड़ दिया। बल्लेबाज Shanto उमरान मलिक की आग उगलती गेंद पूरी तरह मिस कर गए और बोल्ड हो गए। उमरान की रफ्तार से भरपूर गेंद जैसी है विकेट पर लगी तो स्टंप उखड़कर विकेटकीपर के पास जा गिरा।
https://twitter.com/ZaidKha92645450/status/1600391023922147328?s=20&t=L5X5Iakk35cazqqtU5HzrQ
उमरान मलिक टीम इंडिया की तरफ से 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो को बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर शांन्तो आउट हुए वह 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी। शांन्तो 35 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
और पढ़िए –IND vs BAN: पिछले मैच के हीरो ने बांग्लादेश को संभाला, दीवार बने मेहदी हसन, लगाया शानदार छक्का
https://twitter.com/criclover451807/status/1600386922765242368?s=20&t=2ZFyVOA8lGOHlBvO_yAsrA
फिलहाल बांग्लादेश का स्कोर 21 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 85 रन हो चुके हैं। बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वहीं टीम इँडिया इस मैच में पूरी तरह हावी है। वाशिंगटन सुंदर ने 3, मोहम्मद सिराज ने 2 और उमरान मलिक ने 1 विकेट चटकाया है।
IND vs BAN 2nd ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। आज भारत हर हाल में मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
https://twitter.com/kaafira09/status/1600386945850675200?s=20&t=L5X5Iakk35cazqqtU5HzrQ
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश का पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्ला
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: