BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश के साथ मीरपुर के शेर ए बंगला स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेल रहा है। भारत पहले गेंदबाजी कर रहा है। लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा मैदान में नहीं है। रोहित को फील्डिंग के दौरान चोट लगी है। चोट के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह अब स्कैन के लिए अस्पताल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/AdnanAn71861809/status/1600372708017000448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1600372708017000448%7Ctwgr%5Ecbc144f91d5e7dfe2ab5cebf697ed9633eb3f3cd%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Frohit-sharma-injured-india-vs-bangladesh-2nd-odi%2Farticleshow%2F96049392.cms

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को गेंद लगने के बाद बाएं हाथ से खून निकलने लगा और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है। देखने से लग रहा था कि चोट गंभीर है। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनके हाथ से खून टपक रहा था। मैदान पर उनकी जगह पर रजत पाटीदार फील्डिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

कैसे लगी चोट?

मोहम्मद सिराज की गेंद पर अनामुल ने रोकने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। स्लिप में फील्डिंग कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लपकने की कोशिश की। गेंद रोहित के हाथ से निकल गई। इसके बाद रोहित अपने हाथ को झटकते दिखे। अगर ये चोट गंभीर हुई तो रोहित बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे।

विज्ञापन

इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी वहीं बांग्लादेश की टीम इस पर कब्जा करना चाहेगी।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ