Shubman Gill Century IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को कोलंबो में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने धाकड़ बल्लेबाजी की। जब एक छोर से विकेट गिरते रहे, तब शुभमन क्रीज पर डटे रहे। आखिरकार उन्होंने 117 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक शानदार सेंचुरी बनाई। इसी के साथ उन्होंने खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

विज्ञापन

शुभमन गिल इस साल 1,500 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं 2023 में वह 5 प्लस अंतरराष्ट्रीय शतक वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वह इस साल 1000+ वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। गिल के नाम वनडे में 5 शतक दर्ज हो गए हैं। गिल ने शतक पूरा करते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने सिर नीचे झुकाया और तालियां बजा रहे दर्शकों और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का आभार जताया।

विज्ञापन

गिल का औसत इस साल 50 से ज्यादा का है। उन्होंने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ा था। उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में टी-20 और वनडे के साथ ही जनवरी में 208 रन की धाकड़ पारी खेली थी। उन्होंने इस साल अपने शतकों की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में खेले गए वनडे से की थी। इसके बाद उनका बल्ला लगातार रन बरसाता रहा।

विज्ञापन

44वें ओवर में हुए आउट 

शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को 44वें ओवर में बड़ा झटका लगा। वह मेहदी हसन की गेंद पर चकमा खा गए और तौहीद हृदॉय को कैच थमा बैठे। इस तरह गिल ने इस मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए 133 गेंदों में 8 चौके-5 छक्के ठोक कुल 121 रन जड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ