IND vs BAN: Ishan Kishan ने तूफानी अंदाज में पूरा किया शतक, विराट कोहली ने दौड़कर लगाया गले, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 3rd ODI Ishan Kishan Virat Kohli
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 3rd ODI Ishan Kishan Virat Kohli
IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज आज खेला जा रहा है। ये मैच चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश की गेंदबाजी की हवा निकाल दी। टीम की तरफ से ईशान किशन ने शतक जड़ दिया है और वे अभी भी क्रीज पर मौजूद है।
चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किए गए ईशान किशन ने पहले ही मैच में अपना टेलेंट दिखा दिया। उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा और कई शानदार शॉट खेले। ईशान फिलहाल क्रीज पर मौजूद है और उन्होंने अब तक 5 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने अपना शतक भी बेहतरीन अंदाज में घुटने के बल चौका जड़कर पूरा किया। जिसे देखकर विराट कोहली भी बेहद खुश हुए और उनकी ओर दौड़कर आए और गले लगा लिया। विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ दिया है और दोनों ही खिलाड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1601485868673695744
https://twitter.com/ParthShukla0198/status/1601484707296063488
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
वहीं इस सीरीज की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम ने पहला मैच एक विकेट से गंवा दिया था जिसमें 10वें विकेट के बल्लेबाज ने दमदार पारी खेली। वहीं दूसरा मैच भी 5 रनों से गंवा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अंत तक लड़ाई की लेकिन वे टीम को जीता नहीं पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: