Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास कर रहे हैं। भारतीय टीम चार ऑलराउंडर के साथ उतर रही हैं। वहीं कुलदीप सेन डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत सीरीज से बाहर हो गए हैं और केएल राहुल विकेटकीपर के रुप में खेल रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
और पढ़िए – PAK vs ENG: Abdullah Shafique ने रचा इतिहास…महज 8 टेस्ट खेलकर सईद अनवर समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है.
भारत और बांग्लादेश का पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।