IND vs AUS: What A Shot...शुभमन गिल ने मिचेल स्टार्क की गेंद को बना दिया रॉकेट, देखें वीडियो

IND vs AUS Shubman Gill Mitchell Starc

IND vs AUS Shubman Gill Mitchell Starc

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में रोमांच का जबर्दस्त नजारा देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 270 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनरों ने शानदार शुरुआत दिलाई। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। गिल ने मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंद पर ताबड़तोड़ चौके-छक्के ठोक ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी। गिल ने स्टार्क की 141.3 KPH की रफ्तार से आई गेंद पर इतना करारा छक्का ठोका कि चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर दिखा नजारा

ये नजारा तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। लेफ्ट आर्म बॉलर स्टार्क गिल के लिए ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए। गिल पहले से ही आक्रामक बल्लेबाजी के मूड में थे। जैसे ही स्टार्क की गेंद ने पिच पर टप्पा खाया, गिल ने बल्ला उठाया और गेंद को जमीन से उठाकर डीप मिडविकेट की ओर खतरनाक छक्का ठोक डाला। गिल ने स्टार्क की गेंद को रॉकेट बना दिया, जो काफी देर तक हवा में घूमने के बाद दर्शक दीर्घा में जा गिरी।

विज्ञापन

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1638529687021563904

विज्ञापन

https://twitter.com/sexycricketshot/status/1638523390729523200

https://twitter.com/BCCI/status/1638527732832407554?cxt=HHwWhMDQ4dWSnL0tAAAA

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs AUS: जंपा ने तोड़ी भारतीय बल्लेबाजी की कमर, ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से हराया, चार साल बाद घर पर सीरीज हारा भारत

पांचवें ओवर में फिर की कुटाई

इसके बाद शुभमन गिल ने स्टार्क को कूटना जारी रखा। उन्होंने पांचवें ओवर में तीसरी और चौथी गेंद पर बैक-टू-बैक चौके कूट सनसनी मचा दी। दूसरे छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गिल ने पहले 6 ओवर में टीम का स्कोर 31 रन पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 65 रन बनाए। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 2 चौके-2 छक्के ठोक 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को एडम जंपा ने 13वें ओवर में एलबीडब्ल्यू कर शिकार किया। गिल ने 49 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 37 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ