IND vs AUS: Ravichandaran Ashwin की गेंद पर चकमा खा गए ट्रेविस हेड, जडेजा ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

IND vs AUS 4th Test Ravichandaran Ashwin Travis Head

IND vs AUS 4th Test Ravichandaran Ashwin Travis Head

विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच आज से अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की और अर्धशतकीय साझेदारी की हालांकि बाद में रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेविस हेड को आउट कर दिया।

शॉट मारने जा रहे थे ट्रेविस हेड, अश्विन ने दे दिया चकमा

भारतीय टीम जब भी परेशानी में होती है तब रविचंद्रन अश्निन आकर टीम को सफलता दिलाते हैं। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में देखने को मिला जब पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों पर जमकर प्रहार कर रहे थे ऐसे में अश्विन आए और उन्होंने हेड को चमका दे दिया।

विज्ञापन

दरअसल ऑस्ट्रे्लिया की पारी के दौरान 16वां ओवर रविचंद्रन अश्विन करने आए और शुरुआत से ही हेड को परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं तीसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को शॉट खेलता देख उन्होंने गेंद को धीमा कर दिया जिससे बॉल ठीक से बल्ले पर नहीं लगी और सीधे 30 यार्ड सर्कल में खड़े रवींद्र जडेजा के हाथों में चली गई।

https://twitter.com/_Alone_1820/status/1633697707293564928

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश

ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन

विज्ञापन

2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम

इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में ये मैच जीतकर टीम इस पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखते हुए सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ