IND vs AUS: 'वाह क्या यॉर्कर है'...शमी की आग उगलती गेंद ने उखाड़ फेंका स्टंप..हिल तक नहीं पाया बल्लेबाज, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Mohammed Shami best yorker bowled Kane Richardson
Edited By Bhoopendra Rai

Mohammed Shami best yorker bowled Kane Richardson
IND vs AUS: टी 20 वर्ल्ड कप के अपने पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने 20 ओवर में 186 रन बनाए थे, ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 187 रन बनाने थे। इस मैच में मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में पांसा पलटा। वह 4 विकेट लेकर जीत के हीरो बन गए।
अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तूफान से टकराया बवंडर; मोहम्मद शमी से बोले शाहीन अफरीदी- आपको देख…
अंतिम ओवर में शमी ने एक शानदार यॉर्कर भी जड़ी, जिस पर बल्लेबाज केन रिचर्डसन हिल तक नहीं पाए और बोल्ड हो गए। शमी की यॉर्कर इतनी घातक की कि ऑफ स्टंप उखड़कर विकेटकीपर के पास जा गिरा। ये देखकर सभी हैरान रह गए। केन रिचर्डसन को भी अता पता नहीं रहा कि आखिर गेंद कहां से घुसी।
https://twitter.com/FQOfficial3/status/1581944476448456704?s=20&t=IjcuvzkA1EGQXjVfNV–Ew
ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। लेकिन यहां शमी ने शानदार गेंदबाजी करके महफिल लूट ली और ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीनकर इंडिया को झोली में डाल दी। नीचे जानते हैं अंतिम ओवर में क्या -क्या हुआ..
ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मुकाबले में भारत ने 186 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 180 के स्कोर पर ही समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: