IND vs AUS: मैच के दौरान JioCinema हुआ डाउन! 'X' यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, ऐसे करें प्रॉब्लम सोल्व

IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विशाखापट्टनम में पांच मैचों की T20I श्रृंखला का पहला मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 209 रनों का लक्ष्य दिया है।

IND vs AUS T20 Series
विज्ञापन

IND vs AUS T20 Series: भारत आज विशाखापट्टनम में पांच मैचों की T20I श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाई। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों में उत्साह है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि मैच के दौरान ‘जियो सिनेमा’ डाउन हो गया था। यूजर्स का कहना है कि JioCinema अपने ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराते हुए ‘अपडेट योर ऐप’ (Update Your App) का मैसेज दिखाता रह रहा है। मैच को लाइव नहीं देख पाने के कारण यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।

क्या आपके साथ ही ऐसा हो रहा है और आप मैच का आनंद नहीं ले पा रहे हैं? अगर हां तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, यहां हम इसका सॉल्यूशन बता रहे हैं, जिसके बाद आप आसानी से मैच का आनंद ले सकते हैं।

Advertisment

N24 Whatsapp Group

क्या आपको भी मिल रहा है जियो सिनेमा ऐप अपडेट का मैसेज?

अगर आपके मोबाइल फोन या टीवी पर भी मैच के दौरान जियो सिनेमा ऐप को अपडेट करने का मैसेज मिल रहा है, तो आप प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद पूरा प्रॉब्लम सोल्व हो जाएगा और आप फिर से मैच का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

जोश इंगलिस ने जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जोश इंगलिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 110 रन बनाए। जबकि, स्टीवन स्मिथ ने अर्धशतक लगाया।

विज्ञापन

भारत का प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ