IND vs AUS: फाइनल से पहले खुला ऑस्ट्रेलिया की तैयारी का राज, शमी से निपटने के लिए बनाया खास प्लान!

IND vs AUS Final, World Cup 2023: मोहम्मद शमी 6 मैचों में ही 23 विकेट लेकर लीडिंग विकेट टेकर बन चुके हैं। अब उनको लेकर कंगारू टीम में भी खौफ दिखा है।

IND vs AUS Final World Cup 2023 Mohammad Shami Danger for Aussies Kangaroo Team Practice Plan Exposed

IND vs AUS Final World Cup 2023 Mohammad Shami Danger for Aussies Kangaroo Team Practice Plan Exposed

IND vs AUS Final, World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में कांटे की टक्कर होने वाली है। इस महामुकाबले से पहले विरोधी टीम में मोहम्मद शमी का अलग ही खौफ है। जी हां, वही शमी जो मात्र 6 मैच खेलकर की 23 विकेट लेकर टूर्नामेंट के लीडिंग विकेटटेकर बन गए हैं। उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की है उससे कंगारू बल्लेबाज खौफ में हैं। खास बात यह है कि जब लीग स्टेज में दोनों टीमें भिड़ी थीं तब शमी टीम का हिस्सा नहीं थे। इसलिए इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए शमी काल बन सकते हैं।

विज्ञापन

खुल गया कंगारू टीम की तैयारी का राज

फाइनल मैच से पहले शनिवार को जब न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक खास मेंबर से बात की तो उनकी खास तैयारी का राज खुल गया। कंगारू टीम मोहम्मद शमी से निपटने के लिए खास ड्रिल कर रही थी। इसका खुलासा किया है ऑस्ट्रेलियाई टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रितेश जोशी ने। उन्होंने बताया कि भारतीय पेसर से निपटने के लिए कंगारू बल्लेबाजों ने शनिवार को तेज गेंदों की प्रैक्टिस की। जोशी ने बताया कि, शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी ने जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे की मोहम्मद शमी से निपटने की तैयारी?

रितेश जोशी ने बताया कि,’टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी धागे पर गेंद पटकते हैं। जिस बॉलर का बॉल सीम पर गिरता है वो खतरनाक होता है। इसलिए हमारे कोचिंग स्टाफ ने हमें उसी की तैयारी करवाने के लिए कहा। मैंने सबसे ज्यादा गेंदबाजी की है मार्कस स्टॉयनिस, कैमरन ग्रीन, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस।’ उन्होंने आगे यह भी बताया कि,’उन्होंने करीब 200-300 बॉल फेंकी और करीब ढाई घंटे तक टीम को तैयारी करवाई।’

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

फाइनल मुकाबले में जहां भारतीय फैंस की नजरें बल्लेबाजी में विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर होंगी। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह कमाल कर सकते हैं। उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी किसी से कम नहीं है। बल्लेबाजी में मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाजों से बचना होगा तो गेंदबाजी में एडम जैम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ