IND vs AUS: टप्पा पड़ते ही उड़ी धूल, फिर अचानक घूम गई जडेजा की बॉल, इंदौर की पिच देख दुनिया दंग, देखें वीडियो

IND vs AUS Ravindra Jadeja

IND vs AUS Ravindra Jadeja

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में एक बार फिर पिच का जिन्न बाहर निकल आया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया इस पिच पर 33.2 ओवर में महज 109 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। दूसरी ओर पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाज भी आउट हो गए। चारों बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने आउट किया। दरअसल, जडेजा की गेंद टप्पा पड़ते ही इस तरह घूम रही है कि पिच को देख हर कोई दंग है।

विज्ञापन

21वें ओवर में दिखा नजारा

एक ऐसा ही नजारा 21वें ओवर में देखने को मिला। दूसरी गेंद पर ख्वाजा से चौका खा चुके जडेजा ने जैसे ही तीसरी गेंद फेंकी। इस बॉल ने टप्पा खाया और धूल उड़ाते हुए इस तरह टर्न लिया कि विकेटकीपर केएस भरत भी गच्चा खा गए। वे बॉल को जज नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलिया को मुफ्त में 4 रन मिल गए। इस तरह जडेजा का ये ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दिए। इंदौर की पिच से नाथन लायन और मैथ्यू कुहनेमैन को भी काफी मदद मिली। लायन ने जिस तरह से पुजारा को आउट किया, उस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/harisata/status/1630851010716639233

विज्ञापन

जडेजा का जलवा

पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। जडेजा ने ट्रैविस हेड को 9, उस्मान ख्वाजा को 60, मार्नस लाबुशेन को 31 और कप्तान स्टीव स्मिथ को 26 रन पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ने 54 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम ने 47 रनों की लीड ले ली है। दूसरे दिन पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ