IND vs AUS: उंगली पर क्रीम लगाना रवींद्र जडेजा को पड़ा भारी, ICC ने कर दी बड़ी कार्रवाई
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test Ravindra Jadeja
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test Ravindra Jadeja
IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा द्वारा हाथ पर क्रीम लगाने का वीडियो सामने आया था, जिसपर ऑस्ट्रेलियन मीडिया और एक्सपर्ट्स ने जमकर बवाल काटा था और ‘बॉल टेम्परिंग’ के भी आरोप लगाए थे। अब इसपर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है और बिना परमिशन के क्रीम लगाने के आरोप में जडेजा पर जुर्माना लगाया है।
दरअसल रवींद्र जडेजा पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने लेवल 1 के तहत कार्रवाई की है। जडेजा पर आरोप है कि उन्होंने अंपायर की बिना परमिशन के उंगली पर क्रीम लगाया हालांकि आईसीसी को अपने रिव्यू में बॉल टेंपरिंग का कोई भी सबूत नहीं मिला। लेवल 1 आरोप के तहत जडेजा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है वहीं इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। ये जडेजा का पिछले 24 महीने में पहला डिमेरिट प्वाइंट है। आईसीसी ने जडेजा को आर्टिकल 2.20 के तहत दोषी माना है।
https://twitter.com/ICC/status/1624332485197983746
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान जब रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया था तब उसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें जडेजा हाथ पर क्रीम लगाते नजर आ रहे हैं हालांकि वीडियो में से साफ देखा जा सकता है कि वह बॉल पर कुछ नहीं लगाते हैं। जिसके बावजूद ऑस्ट्रेलियन मीडिया उन पर ‘बॉल टेंपरिंग’ के झूठे आरोप लगाना शुरू कर देता है। बता दें कि इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कोई भी शिकायत नहीं की थी और अब आईसीसी ने इस पर स्वयं ही एक्शन ले लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: