Watch Video: 'हो...हो...', भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच कोहली ने डांस से लूटी महफिल, फैंस ने दिया गजब का रिएक्शन

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान विराट कोहली ने स्टेडियम में डांस कर महफिल लूट ली है।

ODI World Cup 2023

डांस करते विराट कोहली।

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का 10वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच विराट कोहली के होम ग्राउंड दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में कोहली अपने घर पर क्रिकेट के खेलने का खूब आनंद ले रहे हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली फैंस को इंटरटेन करते देखे गए। हमेशा से अपने डांस या फिर रिएक्शन से महफिल लूटने वाले विराट कोहली एक अफगानिस्तान के खिलाफ भी छा गए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विराट कोहली बाउंड्री के पास फिल्डिंग कर रहे थे। तभी जब विराट ने पैदल चलते-चलते डांस करना शुरू कर दिया। विराट ने जैसी ही डांस स्टेप शुरू किया, फैंस ने हल्ला करना शुरू कर दिया। विराट को डांस करते देख सभी फैंस ने अपना मोबाइल फोन निकाल लिया और इस घटना को अपने फोन में कैप्चर करने लगे। अब विराट के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। फैंस भी विराट के डांस को लेकर मजेदार कमेंट कर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ