IND vs AFG: कैमरामैन ने 30 सेकंड तक दिखाईं दिल्ली की लड़कियां, खूबसूरती पर दिल हार बैठे फैंस, Video Viral

Delhi Girls Viral Video IND vs AFG: स्टेडियम में चारों ओर लगे कैमरा ने Girls को कैप्चर किया, जिस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

IND vs AFG: Cameraman showed Delhi girls for 30 seconds Video Viral

IND vs AFG: Cameraman showed Delhi girls for 30 seconds Video Viral

Delhi Girls Viral Video IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के नौवें मुकाबले में फैंस का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला। जहां एक ओर नवीन उल हक के सामने आते ही फैंस ने कोहली-कोहली का शोर मचाना शुरू कर दिया तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली की गर्ल्स का स्टाइल स्टेटमेंट भी चर्चा का विषय बन गया। स्टेडियम में चारों ओर लगे कैमरा ने इस मोमेंट को कैप्चर किया, जिस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये नजारा 29वां ओवर खत्म होने के बाद देखने को मिला। हशमत 30 और अजमत 41 रन बनाकर खेल रहे थे, इतने में ब्रेक के दौरान कैमरा स्टेंड्स में चश्मा पहने बैठी एक लड़की की ओर गया। जैसे ही उस लड़की को बिग स्क्रीन से पता चला कि उसे कैमरे ने कैद कर लिया है, वह मुस्कुराकर रिएक्ट करने लगी।

विज्ञापन

इसके बाद कैमरे का एंगल एक और लड़की की ओर चला गया, जिसने व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता के साथ गॉगल लगा रख था। अब लड़की को पता चला कि उसे टीवी पर दिखाया जा रहा है, तो उसने हाथों से दिल की शेप बनाई और खुशी के साथ रिएक्ट करने लगी।

https://twitter.com/imGurjar_/status/1712057578581369211

विज्ञापन

विज्ञापन

https://twitter.com/imGurjar_/status/1712062172384436355

विज्ञापन

इसके बाद कैमरामैन ने कुछ और गर्ल्स को कैप्चर किया। करीब 30 सेकंड तक रिकॉर्ड करने के बाद कैमरे का एंगल दूसरी ओर चला गया। दिल्ली की गर्ल्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस स्टाइल स्टेटमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने शाहरुख खान का फोटो ट्वीट कर लिखा- आए हाए, इसलिए ही तो हम मैच देखते हैं। वहीं एक ने इसे बेस्ट मोमेंट बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया- Men Will Be Man…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ