IND vs AFG: रोहित शर्मा करेंगे टी20 में कप्तानी, जानें कब होगा टीम का ऐलान! देखें संभावित स्क्वॉड

India vs Afghanistan T20 Series, Rohit Sharma Captaincy: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

IND vs AFG Rohit Sharma Can Return As Captain T20 Series Squad Announcement Team India Captain

IND vs AFG Rohit Sharma Can Return As Captain T20 Series Squad Announcement Team India Captain (Image Credit- X)

विज्ञापन

India vs Afghanistan T20 Series, Rohit Sharma Captaincy: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद टी20 सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। यह सीरीज 11 से 17 जनवरी तक खेली जाएगी। भारत में ही इसका आयोजन होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की इस सीरीज में कप्तानी कौन करेगा, यह सबसे बड़ा सवाल है? वहीं कब इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी होगा उस पर भी जानकारी सामने आई है।

रोहित शर्मा करेंगे टी20 में कप्तानी!

रिपोर्ट्स की मानें तो लगातार यह कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की बतौर टी20 कप्तान वापसी के लिए इससे अच्छा मौका कोई नहीं हो सकता। वहीं तब जब रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से यह फॉर्मेट खेला ही नहीं है। बीसीसीआई की तरफ से भी रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी की फर्स्ट च्वॉइस कहा जा रहा है, ऐसा भी रिपोर्ट्स ने दावा किया है।

विज्ञापन

कब होगा टीम का ऐलान?

11 जनवरी से सीरीज की शुरुआत होनी है, और टीम इंडिया 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। अब जानकारी के मुताबिक 2 जनवरी को बीसीसीआई की बैठक दिल्ली में होगी। इसके बाद या तो 3 से 7 तारीख के बीच में कभी भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए स्क्वॉड जारी किया जा सकता है। या फिर इस सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद, 6 या 7 जनवरी को भी इस सीरीज के लिए टीम आ सकती है। वहीं खबरें यह भी हैं कि चीफ सेलेक्टर विराट कोहली व रोहित शर्मा से उनके टी20 में खेलने और टी20 वर्ल्ड कप खेलने के फैसले पर भी बात कर सकते हैं।

https://twitter.com/Attaullahsapi/status/1738914182010126365

विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ