हार्दिक पांड्या को लगा बड़ा झटका, सिराज और कुलदीप को भी हुआ नुकसान; शाहीन अफरीदी की 'नंबर 1' छलांग

ICC ODI Rankings: हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हैं, उसी बीच आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी उन्हें झटका लगा। वहीं शाहीन अफरीदी नंबर 1 बन गए।

ICC ODI Rankings Shaheen Afridi Becomes Number 1 Bowler Hardik pandya Out of Top 10 All Rounders

ICC ODI Rankings Shaheen Afridi Becomes Number 1 Bowler Hardik pandya Out of Top 10 All Rounders

ICC ODI Rankings: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जहां बांग्लादेश के खिलाफ चोट लगने के बाद से बाहर हैं। वहीं उसी बीच बुधवार 1 नवंबर को आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। साथ ही भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी का जलवा दिखा है और उन्होंने साथ स्थानों की छलांग लगाकर नंबर 1 स्थान कब्जा लिया है।

विज्ञापन

क्या है ताजा ICC रैंकिंग का हाल?

आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में खास बदलाव नहीं हुआ। टॉप 10 में शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा बने हुए हैं। वहीं टॉप 10 गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। सिराज दूसरे से तीसरे और कुलदीप 7वें से आठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी को वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला है। उन्होंने नंबर 8 से सीधे नंबर 1 पोजीशन पर छलांग लगा दी है। वह अब रैंकिंग में जोश हेजलवुड को पछाड़कर दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल से बढ़ा बाबर आजम को खतरा

शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच कांटे की टक्कर आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में जारी है। बाबर और गिल के बीच अब बस 2 अंकों का अंतर रह गया है। हालांकि, बाबर 818 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं गिल 816 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 5वें और विराट कोहली 7वें स्थान पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं। वहीं मोहम्मद शमी 17वें स्थान पर हैं। आगामी दिनों में इन दोनों को रैंकिंग में फायदा हो सकता है। साथ ही टॉप 10 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। हार्दिक अब 10वें से 11वें स्थान पर आ गए हैं। तो रवींद्र जडेजा 13वें स्थान पर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ