ICC Latest Odi Ranking: वनडे रैंकिंग में गिल ने किया बड़ा धमाका, रोहित-विराट पीछे रह गए
Edited By Bhoopendra Rai

ICC Latest Odi Ranking Shubman gill best career rankings
Edited By Bhoopendra Rai

ICC Latest Odi Ranking Shubman gill best career rankings
ICC Latest Odi Ranking: टीम इंडिया के स्टार युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल है। इस खिलाड़ी ने ताजा वनडे रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। खास बात ये है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी आगे निकल गए हैं।
आईसीसी वनडे की बैटिंग रैकिंग में शुभमन गिल चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके रेटिंग प्वाइंट 738 हो गए हैं। गिल ने इस साल के शुरुआत से ही वनडे फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है।
गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टॉप-10 में शामिल हैं। विराट कोहली को भी 1 पायदान का लाभ मिला है। वह छठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके 719 रेटिंग अंक हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर बरकरार हैं। वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज बाबर आजम मौजूद हैं। उनके 887 रेटिंग अंक हैं।
वहीं टी 20 बैटिंग रैंकिंग की बात करें तो स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)टॉप पर बने हुए हैं, जबकि हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर सूची में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं। सूर्या के 906 रेटिंग अंक हैं।
अगर बॉलिंग की बात करें तो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टॉप 10 में बरकरार हैं। वह इस सूची में इकलौते भारती बॉलर हैं। जो 691 रेटिंग प्वाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के बाद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: