Hardik Pandya अफगानिस्तान सीरीज से बाहर! IPL 2024 को लेकर भी मिला अपडेट

Hardik Pandya Ruled Out Injury Update: हार्दिक पांड्या की इंजरी पर ताजा अपडेट आया है और वह अगली सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2024 को लेकर भी अपडेट मिला है।

Hardik Pandya Ruled Out Afghanistan Series IPL 2024 Update Mumbai indians Captains IND vs AFG T20 Series

Hardik Pandya Ruled Out Afghanistan Series IPL 2024 Update Mumbai indians Captains IND vs AFG T20 Series (Image Credit- News24)

Hardik Pandya Injury Update: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान लगी चोट के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। पिछले कुछ दिनों से अब उनकी वापसी को लेकर अटकलें ज्यादा लगने लगी हैं। इसी बीच कुछ-कुछ अपडेट आ रहे थे कि वह आईपीएल 2024 से भी बाहर हो जाएंगे तो कुछ रिपोर्ट कह रही थीं कि अफगानिस्तान सीरीज से पहले वह फिट हो जाएंगे। लेकिन अब जो ताजा मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है उसके अनुसार हार्दिक पांड्या अब अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

IPL 2024 को लेकर अपडेट?

कुछ दिनों पहले तक खबरें थीं कि हार्दिक पांड्या मार्च के अंत से मई के अंत तक (संभवत:) होने वाले आईपीएल 2024 से भी बाहर रहेंगे। लेकिन अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज से जरूर बाहर हुए हैं लेकिन वह आईपीएल 2024 तक हर हाल में फिट हो जाएंगे। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए फॉलो थ्रू में पैर मुड़ गया था। इसके बाद उनके एंकल में लिगामेंट टीयर हुआ था।

विज्ञापन

कौन करेगा कप्तानी?

हार्दिक की गैरमौजूदगी में लगातार सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे। लेकिन अब सूर्या भी साउथ अफ्रीका सीरीज में चोटिल हो गए। उनका भी अफगानिस्तान सीरीज में खेलना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में अब सवाल है कि कौन करेगा इस सीरीज में कप्तानी। कुछ रिपोर्ट्स केएल राहुल का नाम ले रही हैं तो कुछ का कहना है कि रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वापसी होने वाली है। क्योंकि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। मगर आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिपोर्ट्स में रोहित को बीसीसीआई द्वारा कप्तानी की पहली च्वॉइस बताया जा रहा था। फिर वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज भी है तो अगर रोहित की वापसी होती है तो यह कोई हैरानी भरी बात नहीं होगी।

विज्ञापन

11 से 17 जनवरी तक होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज 11 से 17 जनवरी तक भारतीय सरजमीं पर ही होनी है। पहला मुकाबला मोहाली, दूसरा इंदौर और तीसरा बेंगलुरु में होना है। इस सीरीज के लिए अभी टीम का स्क्वॉड सामने नहीं आया है। कप्तान पर पेंच जरूर फंसा है लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल की भी टी20 टीम में वापसी होती है या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी। यह दोनों खिलाड़ी भी रोहित के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से नहीं खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ