IND vs SA: 'भारत भी हमसे ज्यादा फिट...,' बावुमा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए गिब्स ने दिया बेतुका बयान

Herschelle Gibbs Slams Temba Bavuma Over Fitness: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन चोटिल होकर बाहर चले गए थे।

IND vs SA Herschelle Gibbs Slams Temba Bavuma Fitness Indian Team Statement Fans Fumes in Anger

IND vs SA Herschelle Gibbs Slams Temba Bavuma Fitness Indian Team Statement Fans Fumes in Anger (Image- News24)

Herschelle Gibbs Slams Temba Bavuma Over Fitness: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन नें दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। पहले दिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं मेजबान कप्तान टेम्बा बावुमा की चोट भी काफी चर्चा में रही। भारतीय पारी के 20वें ओवर में विराट कोहली का एक शॉट रोकते हुए बावुमा की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। इसके बाद वह फील्ड से बाहर गए और पूरे दिन फिर वापस नहीं लौटे। उनकी गैरमौजूदगी में डीन एल्गर ने टीम की कमान संभाली।

विज्ञापन

इसी को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शेल गिब्स नाखुश दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए बावुमा को लेकर अपनी भड़ास निकाली। उनका भड़ास निकालने तक वाला बयान सही था, लेकिन जब उन्होंने भारत का जिक्र करके बयान दिया तो यह फैंस को नागवार गुजरा। इसके बाद गिब्स अपने ही बयान पर घिर गए। भारतीय फैंस ने उन्हें उनके फिक्सिंग विवाद तक की याद दिला दी। गिब्स के ये पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या बोले हर्शेल गिब्स?

हर्शेल गिब्स ने सबसे पहले एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,’यह अजीब है कि कोच पूरी तरह से अनफिट और ओवर वेट क्रिकेटर्स को खेलने का मौका देते हैं।’ यहां तक तो मामला साउथ अफ्रीका तक सीमित था। हालांकि, इस पर भी लोगों ने गिब्स को घेरा और अपने ही कप्तान की आलोचना करने पर गलत ठहराया। लेकिन उसके बाद जो उन्होंने लिखा वो भारतीय क्रिकेट के लिए अपमानजनक था। उन्होंने एक कमेंट में लिखा,’यहां तक की भारत भी अब हमसे ज्यादा फिट है क्योंकि विराट कोहली ने माइंडसेट और स्टैंडर्ड सेट किया है।’

विज्ञापन

फैंस का फूटा गुस्सा

उनका विराट कोहली वाला बयान ठीक था लेकिन पहली लाइन जो उन्होंने लिखी उसके बाद भारतीय फैंस भड़क गए। किसी ने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि वह 2000s में भारत में क्यों नहीं खेलते थे। तो किसी ने साफतौर पर उनके लिए फिक्सर शब्द लिखा। वहीं और लोगों ने यह भी कहा कि अगर हमारे पास रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी है तो हम अनफिट ही सही। यानी कुल मिलाकर गिब्स को बिना सोचे समझे कुछ भी लिखना भारी पड़ा और फैंस ने उनके इस बेतुके बयान पर उनकी बोलती बंद की और मुंहतोड़ जवाब दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ