Happy Birthday VVS Laxman: 241 रनों की पारी खेल तोड़ा था ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, कहलाए थे 'वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण', देखें

Happy Birthday VVS Laxman

Happy Birthday VVS Laxman

Happy Birthday VVS Laxman: भारतीय टीम में ‘कलाई के जादूगर’ के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्में वीवीएस लक्ष्मण का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। लक्ष्मण ने कई बार ऐसी पारियां खेली हैं जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इसमें से उनकी सबसे मशहूर पारी ऑस्ट्रेलिया के सामने थी जिसके बाद उनका नाम वेरी वेरी स्पेशल रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पारी और ऑस्ट्रेलिया का 16 मैचों का विजयी रथ रूका

1 नवंबर, 1974 को हैदराबाद में जन्मे लक्ष्मण उस दौर में खेले, जब तेंदुलकर, लक्ष्मण और गांगुली जैसे दिग्गज बल्लेबाज टीम में थे। इसके बावजूद लक्ष्मण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। 2001 में स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम के विजयरथ (लगातार 16 टेस्ट जीत) को रोकने का काम अगर टीम इंडिया कर पाई तो उसमें वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा हाथ था।

दरअसल 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में 445 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 171 रन ही बना पाई और टीम को फॉलोऑन दे दिया गया। इसमें बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 657 रन बनाए।

विज्ञापन

भारत ने जीता था मैच

भारतीय टीम को इस बड़े टार्गेट तक पहुंचाने में वीवीएस लक्ष्मण की 241 रनों की पारी शामिल थी। इस पारी के बाद उनका नाम वेरी वेरी स्पेशल रख दिया गया और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी उनसे डरने लगे। इस पारी की बदौलत ही टीम ने मैच आसानी से जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर में भारतीय टीम की तरफ से 220 इंटरनेशनल मैच खेले और इसमें 11119 रन बनाए। हालांकि वीवीएस लक्ष्मण एक भी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ