ऐसा क्या हुआ कि गौतम गंभीर को पूरी रात सुननी पड़ी हनुमान चालीसा? दिग्गज ने किया खुलासा
Edited By Pushpendra Sharma

Gautam Gambhir East Delhi Lok Sabha Member
Edited By Pushpendra Sharma

Gautam Gambhir East Delhi Lok Sabha Member
Gautam Gambhir Chant Hanuman Chalisa: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही एक मैच के दौरान दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारा किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि कुछ पाकिस्तानी फैंस भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इसलिए उन्होंने रिएक्ट किया। गंभीर अपने बयानों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह इन दिनों एशिया कप के मैचों के दौरान कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं।
गंभीर ने अब एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। स्टार स्पोर्ट़्स पर इरफान पठान और जतिन सप्रू के साथ कमेंट्री कर रहे गंभीर ने नेपियर टेस्ट को याद किया। ये मुकाबला करीब 14 साल पहले मार्च 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। इस टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 619 रन बनाए थे। टीम इंडिया पहली ईनिंग में 305 रन बना सकी थी। इसके बाद भारतीय टीम को फॉलो ऑन मिला था। फिर गौतम गंभीर ने शानदार पारी खेलकर ढाई दिन बैटिंग की और मैच ड्रॉ कराया था।
दूसरी पारी में गौतम गंभीर ने 436 गेंदों में 137 रन जड़े थे। इस मैच के बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए गंभीर ने कहा- लोग पूछते थे कि मैंने ढाई दिन तक कैसे बल्लेबाजी की। मैं बताना चाहता हूं कि मैंने ढाई दिन तक हनुमान चालीसा पढ़ी। मैं लंच और टी के दौरान अपने रूम में पूरे दिन हनुमान चालीसा सुनता रहा।
गंभीर ने आगे कहा- मैंने पूरी रात हनुमान चालीसा सुनी। गंभीर ने 643 मिनट तक बल्लेबाजी की। उन्होंने 137 रन की पारी के दौरान 18 चौके जड़े। गंभीर के आउट होने के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने नाबाद 124 रन जड़े जबकि युवराज सिंह ने नाबाद 54 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 476 रन बना लिए थे। इस तरह ये मैच पांचवें दिन ड्रॉ हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: