विराट कोहली की पारी पर गौतम गंभीर का रिएक्शन चर्चा में, फैंस सुनकर हो गए हैरान

Gautam Gambhir on Virat Kohli: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 85 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद गंभीर ने रिएक्शन दिया है।

gautam-gambhir-reaction-on-virat-kohli-after-ind-vs-aus-match

gautam-gambhir-reaction-on-virat-kohli-after-ind-vs-aus-match

Gautam Gambhir On Virat Kohli: भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला जीतकर विजयी आगाज किया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में जहां भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। वहीं टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। एक समय भारत का स्कोर ता 2 रन पर तीन विकेट और तीनों ऊपरी क्रम के बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो चुके थे। यहां से विराट कोहली ने 85 और केएल राहुल ने 97 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर ना ही टीम को मुश्किल से बाहर निकाला बल्कि जीत तक भी पहुंचा दिया। विराट की पारी को लेकर चारों तरफ चर्चा है और फैंस व क्रिकेट पंडित इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का रिएक्शन भी चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन

विराट की पारी के मुरीद हुए गौतम गंभीर

इस मैच में विराट कोहली ने टीम के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम को आसानी से जीत मिली। मैच के दौरान विराट ने 85 रनों की पारी खेली। विराट की इस पारी की टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। अक्सर विराट कोहली और गौतम गंभीर की अनबन की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार विराट ने अपनी पारी से गौतम गंभीर को भी अपना मुरीद बना लिया।

विज्ञापन

क्या बोले गौतम गंभीर?

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, “मुझे लगता है कि आप जब किसी बड़े टोटल को चेज करते हैं तो आपकों दबाव झेलना आना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में आपके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए। आपको लगातार स्ट्राइक रोटेट भी करते रहना चाहिए जो उनको बखूबी आता है। विराट कोहली इस काम में काफी निरंतर हैं और मुझे विश्वास है कि ड्रेसिंग रूम में बैठे युवा खिलाड़ी फिटनेस का महत्व समझेंगे और वे विराट से ये सीखेंगे कि, ओवरों के बीच में स्ट्राइक को रोटेट करना कितना महत्वपूर्ण हो जाता है।”

विज्ञापन

गंभीर ने युवा खिलाड़ियों को दी सलाह

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, “जबसे टी20 क्रिकेट आया है ज्यादातर युवा गेंद को सिर्फ मैदान से बाहर हिट करना चाहते है, लेकिन वनडे क्रिकेट में ये उतना आसान नहीं होता है। वनडे क्रिकेट में हमें ज्यादातर स्ट्राइक को रोटेट करने पर ध्यान देना चाहिए और इस मामले में विराट कोहली काफी अच्छे हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ