WPL 2024 Auction: गुजरात जायंट्स ने काश्वी पर लगाई 20 गुना ज्यादा की बोली, 10 विकेट लेने का कर चुकी हैं कारनामा

WPL 2024 Auction Kashvee Gautam Gujarat Giants: गुजरात जायंट्स की टीम ने काश्वी गौतम पर 20 गुना ज्यादा की बोली लगाई है।

WPL 2024 Auction Kashvee Gautam 2 Crores Gujarat Giants 10 Wickets Video Uncapped Indian Star

WPL 2024 Auction Kashvee Gautam 2 Crores Gujarat Giants (Image Credit- News 24)

WPL 2024 Auction: भारत की 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी काश्वी गौतम ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में इतिहास रच दिया है। गुजरात जायंट्स ने उनके ऊपर बेस प्राइज से भी 20 गुना ज्यादा की बोली लगाई। उन्होंने इसी के साथ इतिहास रच दिया। वह इस लीग की अब सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गई हैं। वह अभी तक एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेली हैं लेकिन इंडिया ए और इंडिया अंडर 19 के लिए वह कमाल कर चुकी हैं।

विज्ञापन

गुजरात जायंट्स ने बनाया करोड़पति

काश्वी गौतम का बेस प्राइस 10 लाख रुपए था। लेकिन गुजरात टाइटंस ने आखिरी बोली उनके ऊपर 2 करोड़ की लगाई। वह इसी के साथ इस लीग की टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा बन गईं। साथ ही काश्वी अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी ज्यादा पैसे पाने वाली प्लेयर बनीं जो अभी तक टीम इंडिया के लिए खेली भी नहीं हैं। अब देखना होगा कि इंडिया ए के लिए तो उन्होंने कमाल किया था, अब आईपीएल में वह क्या कर पाती हैं।

विज्ञापन
Kashvee Gautam WPL Auction 2024 Gujarat Giants Bid

Kashvee Gautam WPL Auction 2024 Gujarat Giants Bid (Image Credit- News 24)

विज्ञापन

कौन हैं काश्वी गौतम?

काश्वी गौतम भारत की राइट आर्म मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। उनका जन्म 2003 में पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। वह भारतीय नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाईं हैं लेकिन भारत की ए टीम और इससे पहले वुमेन टी20 चैलेंज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में इंग्लैंड ए के खिलाफ उन्होंने इंडिया ए के लिए दो मैचों में तकरीबन 7 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए थे। अब इंटरनेशनल टीम में जरूर वह नहीं हैं लेकिन WPL का मंच उन्होंने जरूर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा।

विज्ञापन

16 साल की उम्र में लिए थे 10 विकेट

काश्वी अभी तो इंटरनेशनल लेवल पर आ चुकी हैं। लेकिन महज 16 साल की उम्र में उन्होंने चंडीगढ़ के लिए खेलते हुए सभी 10 विकेट लेने का भी कारनामा किया था। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के एक मुकाबले में उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया था। इस कमाल से पहले पिछले मैच में उन्होंने 7 विकेट लेने का भी कमाल किया था। यानी घरेलू स्तर पर वह काफी खतरनाक गेंदबाज रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ