Ashes 2023: मोईन अली के सिलेक्शन पर इस दिग्गज ने उठाए सवाल, बताई बड़ी वजह
Edited By Bhoopendra Rai

Moeen Ali
Edited By Bhoopendra Rai

Moeen Ali
Ashes 2023: एशेज सीरीज के लिए टीम इंग्लैंड में मोईन अली के सलेक्शन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने सवाल उठाए हैं। मोईन अली की टीम में वापसी के फैसले को उन्होंने गलत बताया। इसके पीछे की वजह भी चैपल ने बताई है।
इयान चैपल कहते हैं कि फिंगर स्पिनर पारी को कंट्रोल करते हैं और विकेट भी निकालकर देते हैं, लेकिन मोईन अली के पास इस तरह की स्किल नहीं है। इससे पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि मोईन अली के आने से टीम मजबूत होगी और वो एक मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स क्रीडा में छपी खबर के अनुसार, इयान चैपल ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा “इंग्लैंड की सबसे बड़ी गलती ये रही कि वो किसी दूसरे प्लेयर की तरफ नहीं गए और मोईन अली को वापस लेकर आए।
इयान चैपल ने आगे कहा कि ‘इंग्लैंड की दिक्कत ये है कि वो एक खास किस्म का गेंदबाज चाहते हैं और रेहान अहमद उस क्राइटेरिया में फिट नहीं बैठते हैं। सेलेक्शन करने का ये तरीका नहीं होता है। वे एक ऐसा फिंगर स्पिनर चाहते हैं जो उन्हें वो कंट्रोल दे सके लेकिन मोईन अली कभी ऐसा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनके पास वो स्किल ही नहीं है।’
आपको बता दें कि मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट में 64 मुकाबले खेलने के बाद अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था। अली ने कहा था कि उनमें लंबा प्रारूप खेलने की भूख नहीं बची है और इसी वजह से वो इस फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। हालांकि अब मोईन अली ने एक बार फिर एशेज सीरीज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। पहले मुकाबले में अली ने कुल 33 ओवर डाले जिसमें 147 रन दिए और इस दौरान दो विकेट चटकाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: