World Cup Viral Video: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा मात देकर करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैट कमिंस अपने हाथ में विश्व कप की ट्रॉफी लिए खड़े रहते हैं और पीएम मोदी मंच से उतरकर चले जाते हैं। पैट कमिंस लगातार पीएम मोदी को देखते रहते हैं। चलिए आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखाया जा रहा
पैट कमिंस और पीएम मोदी का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं। फैंस का कहना है कि पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से भारत को हराने का बदला ले लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैट कमिंस की लालसा होती है कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ से ट्रॉफी मिले, लेकिन पीएम मंच से उतरकर चले जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लेकिन वीडियो में जो देखा जा रहा है वह सच्चाई नहीं है। यह वीडियो एडिट किया है। नीचे देखें पूरी वीडियो।
वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
असली वीडियो में देखा गया है कि पीएम मोदी अपने हाथों से ही ट्रॉफी पैट कमिंस को पकड़ाते हैं, फिर कमिंस को जीत की बधाई देते हैं फिर मंच से जाते हैं। इसका मतलब वायरल वीडियो में दिखाई जा रही घटना गलत है, पीएम मोदी पैट कमिंस को छोड़कर नहीं गए थे, बल्कि उन्होंने पहले कमिंस को जीत की बधाई देते हुए ट्रॉफी पकड़ाई फिर मंच से नीचे चले गए।