World Cup 2023: स्टार खिलाड़ी मैच के दौरान हुआ चोटिल, मैदान से गया बाहर

SA vs ENG World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण स्टार खिलाड़ी मैदान से बाहर चला गया है।

England bowler Reece Topley injured out of field during SA vs ENG match ODI World cup 2023

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड।

SA vs ENG World Cup 2023: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच विश्व कप का 20वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। पिछले मुकाबले में उलटफेर की शिकार हुई इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गया है। इससे टीम पर गहरा असर पड़ने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम है। दोनों ही टीमों को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में दोनों की कोशिश होगी कि आज किसी भी तरह जीत दर्ज की जाए।

विज्ञापन

बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज रिस टॉपले चोटिल हो गया है। चौथी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए टॉपले चोटिल होकर मैदान से बाहर चला गया है। ऐसे में यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि वह इस मैच में अब गेंदबाजी कर सकेंगे या फिर नहीं। अगर चोट गहरी होगी, तो इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर इंग्लैंड

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें अपनी हार से सबक लेकर जीत की ओर अगली कदम बढ़ाने के लिए सोचेगी। बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम 3 में से 1 मुकाबला जीतकर छठे स्थान पर है। अगर इंग्लैंड आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो निश्चित रूप से प्वाइंट्स टेबल में उपर आएंगे। वहीं, न्यूजीलैंड और भारत 4-4 मुकाबले जीतकर क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ