Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ENG vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में अफ्रीका की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 27 रनों से इंग्लैंड को मात दे दी। दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 298 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
इस तरह उन्हें पहले वनडे में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में जहां अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन की चर्चाएं होती रही वहीं अंपायर की गैर जिम्मेदाराना हरकत का भी एक वीडियो सामने आया जिसपर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काटा जा रहा है।
50 ओवर का गेम बेहद लंबा होता है ऐसे में अंपायर के लिए भी कई बार हर समय एक्टिव रहना मुश्किल हो जाता है ऐसा ही मामला इंग्लैंड की पारी के दौरान सामने आया जब अंपायर Marais Erasmus बल्लेबाज और गेंदबाज की बजाए दर्शकों की तरफ मुंह मोड़ कर खड़े हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल इंग्लैंड की पारी के दौरान 25वां ओवर एनरिज नार्किया करने आए। इस ओवर में अंपायर मारिस इरासमस साउड अंपायर बने हुए थे। ऐसे में उनका काम गेंद की हाइट देखना और बैट से कट लगने पर आउट या नॉट आउट में पिच पर मौजूद अंपायर की मदद करना था लेकिन वे गेंद की बजाए सर झुकाए दर्शकों की तरफ खड़े रह गए और इतने में नार्खियां की गेंद पर जेसन रॉय ने शॉट भी खेल दिया। वो तो जैसे ही गेंद के बल्ले से टकराने की आवाज आई तब वे पलटे।
Marais Erasmus has no interest in ODI cricket at all 😅 #SAvENG pic.twitter.com/qnsjPe7A0j
— Farid Khan (@_FaridKhan) January 28, 2023
वहीं इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि अंपायर का कोई इंटरेस्ट नहीं है वनडे में वहीं कई लोग आईसीसी को इसे देखने की भी अपील कर रहे हैं। इसके अलावा इसपर कई शानदार मीम्स भी बन रहे हैं।
और पढ़िए –Kal ka Rashifal, 29 January 2023: कल इन 5 राशियों की हर मुराद होगी पूरी
Marius wouldn’t look out of place at square on a Saturday village game. 🤣 what’s he doing. #SAvENG pic.twitter.com/aLusRQNoMe
— 𝒮𝒽𝒶𝓃𝑒 (@SmushS) January 27, 2023
https://twitter.com/diptiman_6450/status/1619190332037668866
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।