Video: ऐसे कौन आउट होता है भाई! जो रूट की टांगों के बीच से निकली बॉल, फैंस ने लिए मजे

Joe Root Bowled Video: वर्ल्ड कप में जो रूट ने 8 पारियों में सिर्फ 216 रन बनाए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ वह जिस तरह बोल्ड हुए उनका मजाक उड़ गया।

ENG vs NED Joe Root Clean Bowled Through Legs Fans Created Jokes Social Media Viral Video Reactions

Joe Root Clean Bowled Through Legs (Image Credit- ICC Video Screengrab)

Joe Root Bowled Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियंस उतरी थी। लेकिन लीग के अंतिम दौर तक भी विश्व विजेता टीम का यह हाल है कि सात में से छह मैच हारकर टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। इंग्लैंड के इस शर्मनाक प्रदर्शन के जिम्मेदार उसके वही सीनियर खिलाड़ी हैं जिन्होंने उसे वर्ल्ड कप 2019 में चैंपियन बनाया था। उसमें सबसे बड़ा नाम जो रूट का भी है। बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले और फिर जिस तरह से वह आउट हुए उस पर उनका मजाक बन गया।

विज्ञापन

ICC ने शेयर किया वीडियो

आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर जो रूट के विकेट का वीडियो शेयर किया। नीदरलैंड के खिलाफ वह सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए। वान बीक की गेंद इंग्लिश बल्लेबाज की दोनों टांगों के बीच से निकल गई। इसके बाद उनका बोल्ड होने वाला यह वीडियो काफी वायरल हुआ। आईसीसी ने भी इसके कैप्शन में लिखा कि, रूट पैरों के बीच से बोल्ड हो गए। इस वीडियो में दिख रहा है अनुभवी जो रूट बेहद ही अटपटा और खराब शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

फैंस ने जो रूट के इस विकेट पर जमकर मजे लिए। फैंस ने अलग-अलग कैप्शन और मीम्स के साथ इंग्लिश बल्लेबाज का मजा उड़ाया। किसी ने कहा कि, रूट ने रातभर ग्लेन मैक्सवेल की पारी देखी और उनकी तरह खेलने की कोशिश की। तो किसी ने कहा कि, उनके इस शॉट से पूरे वर्ल्ड कप में जो इंग्लैंड का हाल हुआ है वो सामने आया। एक यूजर ने आमिर खान की फिल्म लगान के एक कैरेक्टर का वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में फ्लॉप हुए रूट

जो रूट का बल्ला वर्ल्ड कप 2023 में उनके कद के हिसाब से कमाल नहीं कर पाया। आठ पारियों में उन्होंने सिर्फ 216 रन ही बनाए। सिर्फ दो बार उन्होंने पचास का आंकड़ा छुआ। उनका औसत 27 का रहा। इस टूर्नामेंट में रूट का बेस्ट स्कोर 82 रन रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ