ODI World Cup 2023: विश्वकप के पहले मैच में नहीं दिखा फैंस का क्रेज, खाली पड़े स्टेडियम की तस्वीरें वायरल

ODI World Cup 2023 ENG vs NZ Empty stadium

England vs New Zealand Empty Stadium: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने है। इस प्रतियोगिता का सभी को लंबे समय से इंतजार था और आयोजकों को भी इससे बंपर उम्मीदें थी। हालांकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पहले मैच ने ही सभी को निराश कर दिया।

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करने में विफल रहा क्योंकि ओपनर में खाली स्टैंड देखे गए। ऐसा तब हुआ जब टिकटें 1,000 रुपये से भी कम में उपलब्ध थीं। खेल के दौरान भी टिकट उपलब्ध थे। कोई उद्घाटन समारोह नहीं होने से भी प्रशंसकों की निराशा बढ़ गई। खाली सीटों के फोटो भी हर तरफ वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड पहले कर रही बल्लेबाजी

इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बॉलिंग का फैसला किया है। ये दोनों टीमें 2019 के फाइनल में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें रोमांच की सारी हदें पार हो गई थी। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की है हालांकि न्यूजीलैंड ने भी तीन विकेट झटक लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ