डेविड वॉर्नर की भारतीय पूर्व दिग्गज को चेतावनी, '2027 में भी हम आएंगे..'

David Warner Warns Indian Team: विश्व कप 2023 का खिताब जीतने के बाद डेविड वॉर्नर की टीम इंडिया को चेतावनी।

david-warner-warns-indian-team-for-world-cup-2027-mohammad-kaif

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

David Warner Warns Indian Team: विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद दिख रहे है। बता दें फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 6वीं बार वनडे विश्व कप खिताब को अपने नाम किया। फाइनल से पहले भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 के सभी मैच जीते थे लेकिन फाइनल में आकर टीम हार गई।

इस हार को अभी तक फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। हालांकि हार के बाद भी भारतीय टीम को पूर्व क्रिकेटरों और फैंस का सपोर्ट मिला है। यहां तक की टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हार के बावजूद टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांधे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मोहम्मद कैफ को अगले वनडे विश्व कप के लिए चेतावनी दे डाली।

Advertisment

Whtasapp Channel Logo Template

सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं वॉर्नर

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर सोश मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और विश्व कप 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद एक बार फिर से वॉर्नर का ट्वीट सामने आया है। दरअसल विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा था कि “मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि बेस्ट टीम ही विश्व कप खिताब जीतती है। टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही और मेरे भारत चैंपियन टीम है।” कैंफ की इस बात को किसी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विज्ञापन

इस पर रिप्लाई करते हुए डेविड वॉर्नर ने लिखा कि “मुझे पसंद है एमके (मोहम्मद कैफ), कागज पर क्या है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अंत मैं आपको जिस प्रदर्शन की जरुरत होती है वो करना पड़ता है और फाइनल ही वो दिन होता है जो इस प्रदर्शन के लिए काफी मायने रखता है। यह एक खेल है किसी भी दिशा में जा सकता है..2027 में फिर आते है।” डेविड वॉर्नर के इस रिप्लाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अगला विश्व कप भी खेलने का मन बना रहे है। क्योंकि विश्व कप 2023 से पहले कहा जा रहा था कि ये वॉर्नर का आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ