पूर्व भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag ने निवेश फर्म पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
Edited By Sumit Kumar

Virender Sehwag
Edited By Sumit Kumar

Virender Sehwag
Virender Sehwag: शेयर बाजार में आज लोग बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं। हालांकि, इस ऑनलाइन के जमाने में ठगी का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है। आम लोग हों या कोई मशहूर हस्ती, स्कैमर किसी को भी नहीं छोड़ रहे। स्टॉक मार्केट में निवेश कर के अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर में कई सेलेब्स को ठगी का शिकार होना पड़ा है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी शेयर बाजार के घोटालों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।
दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक्स अकाउंट पर @ViaWealthy फर्म द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट का जवाब दिया और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। @ViaWealthy ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “20 हजार से डर नई लगता साब। टी शर्ट से लगता है। 2008 का एक विकटीम।”
Tumhaare jaise bhagode choron se lagta hai, who for a commission buy pump and dump shares in clients account with malafide intentions in a proper understanding with the promoter. You have scammed many innocents and your game is over.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 18, 2023
अब, वेल्थीविया के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “तुम्हारे जैसे भगोड़े चोरों से लगता है, जो कमीशन के लिए गलत इरादे से प्रमोटर के साथ ग्राहकों के खाते में पंप और डंप करते हैं। आपने कई निर्दोष लोगों को धोखा दिया और आपका खेल खत्म हो गया।” विरेद्र सहवाग के इस जवाब के बाद वेल्थीविया ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

ये पहला मौका नहीं था जब वीरेंद्र सहवाग ने वेल्थ-सलाह देने वाली कंपनियों की आलोचना की है। इससे पहले फरवरी 2022 में उन्होंने वेल्थीविया के मालिक प्रीतम देउस्कर के बारे में ट्वीट किया था और उन्हें धोखेबाज बताया था। उन्होंने प्रीतम देउस्कर के बारे में कहा था कि वह एक सिंडिकेटेड नेटवर्क का हिस्सा हैं, उन्होंने कई निर्दोष रिटेल निवेशकों को धोखा दिया है और निवेशकों के कॉल का जवाब देना भी बंद कर दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर निवेशकों का पैसा नहीं लौटाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: