रोहित शर्मा ने दिया शुभमन गिल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, सूर्यकुमार यादव और दीप्ति शर्मा का भी जलवा

cricket news

shubman gill cricketer of the year

CEAT Cricket Award: सोमवार की रात आयोजित हुए सिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 समारोह में टीम इंडिया के क्रिकेटरों का जलवा रहा। ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को ऑफ द ईयर का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उन्हें यह खिताब खुद कप्तान रोहित शर्मा ने दिया। जबकि महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

गिल बने इंटरनेशनल बैटर ऑफ द ईयर

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शुभमन गिल का इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने साल 2023 में 12 वनडे पारियों में 750 रन बनाए हैं। जिसके चलते उन्हें इंटरनेशनल बैटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को सम्मानित किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को सर्वेश्रेष्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया है।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने यह अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी का मौका है। क्योंकि एक क्रिकेटर के रूप में आप जब इस तरह के मुकाम हासिल करते हैं तो यह आपको और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करता है। यह खिताब मुझे आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा।

सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनी दीप्ति शर्मा

वहीं महिला क्रिकेट टीम की शानदार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सीएट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया है। दीप्ति शर्मा ने भी इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और नंबर वन टी-20 बैटर सूर्यकुमार यादव को भी सीएट टी20 बैट्समैन ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। जबकि स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार को सीएट टी20 बॉलर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया।

विज्ञापन

वहीं न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियम्सन को इस साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज और श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज चुना गया है। इन सभी खिलाड़ियों को सीएट की तरफ से अलग-अलग दिग्गजों ने सम्मानित किया।

ये भी देखें: Asia Cup : India और Pakistan को Nepal Cricketer का Challenge

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ