BCCI Awards 2024: शुभमन गिल को मिला बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर अवॉर्ड, देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

BCCI Awards 2024: शुभमन गिल ने जीता बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2022-23 अवॉर्ड। बीसीसीआई ने 4 साल बाद अवॉर्ड का आयोजन किया है।

Indian Cricketer Shubman Gill

शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर Image Credit: Social Media

BCCI Awards 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। बीसीसीआई की तरफ से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन पूरे चार साल के बाद हुआ। जिसमें शुभमन गिल को बीसीसीआई की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2022-23 चुना गया है। शुभमन गिल के लिए साल 2022-23 काफी शानदार रहा है।

विज्ञापन

साल 2023 में गिल पहली बार वनडे विश्व कप भी खेले। जिसके चलते उनके ये बड़ा पुरस्कार मिला है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज को साल 2021-22 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। दरअसल साल 2023 में जसप्रीत बुमराह ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला, साल 2023 में बुमराह चोट के चलते ज्यादा समय टीम इंडिया से बाहर ही रहे। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री को बीसीसीआई की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड

1. शुभमन गिल, बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (2022-23)
2. जसप्रीत बुमराह, बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (2021-22)
3. आर अश्विन, बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑल राउंडर (2020-21)

विज्ञापन

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू अवॉर्ड

1. यशस्वी जायसवाल, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2022-23)
2. श्रेयस अय्यर, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2021-22)
3. अक्षर पटेल, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2020-21)
4. मयंक अग्रवाल, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2019-20)

विज्ञापन

पॉली उमरीगर पुरस्कार 2019-20

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर पॉली उमरीगर पुरस्कार 2019-20 मिला है।

विज्ञापन

Highest Wickets Test Men’s

आर अश्विन ने जीता हाईएस्ट टेस्ट विकेट (2022-23) दिलीप सर देसाई अवॉर्ड। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने जीता हाईएस्ट टेस्ट रन (2022-23) दिलीप सर देसाई अवॉर्ड।

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. जयदेव उनादकट
2. शम्स मुलानी
3. जलज सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट इंटरनेशनल महिला डेब्यू अवॉर्ड

1. प्रिया पुनिया, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2019-20)

2. शैफाली वर्मा, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2020-21)

विज्ञापन

3. सब्बिनेनी मेघना, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2021-22)

4. अमनजोत कौर, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (2022-23)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ