BCCI का बड़ा ऐलान: ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैच खेलेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल

BCCI Team India Home Season 2023-24

BCCI Team India Home Season 2023-24

नई दिल्ली: भारत में जहां इस साल वनडे वर्ल्ड का आयोजन होना है तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया कई टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज भी खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ आगामी 2023-24 सीजन के लिए अपने शेड्यूल का अनाउंसमेंट किया है।

विज्ञापन

खेले जाएंगे कुल 16 मैच 

बीसीसीआई ने कुल 16 इंटरनेशनल मैचों के साथ भारत के घरेलू सत्र 2023-24 के कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें 5 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी20 शामिल हैं। विश्वकप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलने इंडिया आएगी। भारतीय टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे, नवंबर में टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में टी-20 और इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी-फरवरी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी।

विज्ञापन

विश्व कप के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज

विश्व कप के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जो 23 नवंबर को विजाग में शुरू होकर 3 दिसंबर को हैदराबाद में खत्म होगी। जनवरी की शुरुआत में भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के हिस्से के रूप में हैदराबाद, विजाग, राजकोट, रांची और धर्मशाला में मैचों के साथ 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। पहला टेस्ट 25 जनवरी से शुरू होगा। भारत इस साल के अंत में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 को ध्यान में रखते हुए नए साल की शुरुआत में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन

भारत के घरेलू सीजन 2023-24 का शेड्यूल

बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे)

पहला वनडे: 22 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे , मोहाली
दूसरा वनडे: 24 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे , इंदौर
तीसरा वनडे: 27 सितंबर, दोपहर 1:30 बजे , राजकोट

विज्ञापन

बनाम ऑस्ट्रेलिया (टी20ई)

पहला टी20I: 23 नवंबर, शाम 7:00 बजे , विजाग
दूसरा टी20 मैच: 26 नवंबर, शाम 7:00 बजे यूएसटी, तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी20I: 28 नवंबर, शाम 7:00 बजे , गुवाहाटी
चौथा टी20I: 1 दिसंबर, शाम 7:00 बजे , नागपुर
5वां टी20I: 3 दिसंबर, शाम 7:00 बजे , हैदराबाद

विज्ञापन

बनाम अफगानिस्तान (टी20ई) 

पहला टी-20: 11 जनवरी, मोहाली
दूसरा टी20 मैच: 14 जनवरी, इंदौर
तीसरा टी20 मैच: 17 जनवरी, बेंगलुरु

विज्ञापन

बनाम इंग्लैंड (टेस्ट)

पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विजाग
तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
5वां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ