BAN vs SL: 'बस यही बचा था', एंजेलो मैथ्यूज के Time Out से सोशल मीडिया पर कट गया बवाल

Angelo Mathews Time Out BAN vs SL: एंजेलो मैथ्यूज को सही समय पर खेलने के लिए तैयार न होने के कारण टाइम आउट करार दे दिया गया। 

BAN vs SL: Angelo Mathews Time Out controversy

BAN vs SL: Angelo Mathews Time Out controversy

विज्ञापन

Angelo Mathews Time Out BAN vs SL: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में ‘टाइम आउट’ को लेकर बवाल मच गया। श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को सही समय पर खेलने के लिए तैयार न होने के कारण आउट करार दे दिया गया।

हालांकि, उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए, लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस पवेलियन लौटा दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी खिलाड़ी को टाइम आउट (Time Out) दिया गया हो। एंजेलो मैथ्यूज के इस विकेट के बाद सोशल मीडिया पर कई क्रिकेटर्स, एक्सपर्ट्स और फैंस के रिएक्शन सामने आए हैं। पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन हेलमेट ने ट्वीट कर कहा- ”हेलमेट इश्यू के लिए ‘टाइम आउट’ हो गया है। यह एक नया मामला है।”

विज्ञापन

वहीं कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा- चलो जी, बस यही बचा था।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इस पर निराशा जताते हुए लिखा- ख़ैर, यह अच्छा नहीं था।

विज्ञापन

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर मजे लेते हुए एक जिफ फाइल शेयर की। जिसमें एक शख्स हेलमेट के लिए ट्रैफिक पुलिस से रियायत मांगता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- ”आज दिल्ली में जो हुआ वह बेहद दयनीय है।”

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस स्पोर्ट्समैनशिप की भी बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस प्रकार कानूनों का दुरुपयोग किया जाता है। ये नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि खेल समय पर समाप्त हो जाए, लेकिन निश्चित रूप से 1 या 2 मिनट देर होने पर बल्लेबाज को आउट करने के लिए नहीं। ये क्रिकेट की भावना के खिलाफ है। वहीं एक यूजर ने लिखा- बांग्लादेश, जो हरमनप्रीत कौर की क्रिकेट भावना के बारे में रोना रो रहा था, उसे हेलमेट के मुद्दे पर एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि दूसरी ओर लोग नियम कायदे के अनुसार खेल खेलने की बात कहते नजर आए।

विज्ञापन

https://twitter.com/aqqu___/status/1721487060044013711

क्या है पूरा मामला? 

25वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समराविक्रमा आउट हुए तो नए बल्लेबाज के रूप में एंजेलो मैथ्यूज आए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि वह गलत हेलमेट ले आए। उन्होंने हेलमेट मंगवाया, तो शाकिब ने टाइम आउट को लेकर अपील कर दी। फील्ड अंपायर मराइस एरसमस ने शाकिब से अपील के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हां, हम अपील करेंगे। इसके बाद मैथ्यूज को आउट करार दे दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ