BAN vs AFG: नजमुल हुसैन शांतो का हाहाकार, बैक टू बैक शतक ठोक बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

Najmul Shanto
Edited By Bhoopendra Rai

Najmul Shanto
BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन (Najmul Hossain Shanto) ने बल्ले से कमाल किया। पहली पारी में 146 रन बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी ने दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया। शांतो ने 124 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर शांतो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अब नजमुल हुसैन शांतो बांग्लादेश के लिए एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ मोमिनल ने यह कमाल किया है। बांग्लादेश साल 2018 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक ही मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 176 और 105 रनों की पारी खेली थी।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1669616322752434177?s=20
नजमुल शांतो 151 गेंदों में 15 चौके की मदद से 124 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जहीर खान ने अब्दुल मलिक के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 175 गेंदों में 23 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 146 रन की पारी खेली थी। उस पारी में उन्हें निजात मसूद ने आउट किया था।
अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 382 रन बनाए थे। इसके बाद अफगानिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई। अब दूसरी पारी में बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक 4 विकेट खोकर 377 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। फिलहाल बांग्लादेश ने 613 रनों की लीड ले ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: