BAN vs AFG 1st Test: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच आज से शुरू, भारत में ऐसे देखें लाइव

BAN vs AFG 1st Test Live Streaming
विज्ञापन

BAN vs AFG 1st Test: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत आज से होने वाली है। मैच का आयोजन मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

मैच में दोनों ही टीमें चोट को लेकर परेशान है। एक तरफ जहां बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल हैं जिसके चलते उनकी जगह लिटन दास कप्तानी कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश के ही तमीम इकबाल भी चोटिल हो गए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान चोट के चलते बाहर हैं।

Advertisment

BAN vs AFG Head to Head: कौन किसपर भारी?

बांग्लादेश ने 2019 की शुरुआत में चटगांव में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एक टेस्ट मैच की मेजबानी की थी। उस मुकाबले को अफगानिस्तान ने 224 रनों से जीत लिया था।यह दोनों टीमों के बीच खेला जा चुका एकमात्र टेस्ट मैच है।उस मैच में दिग्गज लेग स्पिनर राशिद ने कुल 11 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी में 1 अर्धशतक लगाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

BAN vs AFG 1st Test Live Streaming: कहां देखें लाइव?

यह मुकाबला बुधवार 14 जून से शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं देखा जा सकता है। वहीं इसका आनंद आप मोबाइल पर फैनकोड एप के जरिए उठा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ