इमाम उल हक के ट्वीट से पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

Imam Ul Haq Babar Azam

Imam Ul Haq Babar Azam

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज भले ही 4-1 से जीत ली हो, लेकिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक का एक ट्वीट क्रिकेट के गलियरों में चर्चा का विषय गया है। इमाम को टीम मैनेजमेंट से नाराज बताया जा रहा है। दरअसल, कीवी टीम के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे मैच से इमाम को बाहर कर दिया गया। रविवार को पांचवें मैच के दौरान इमाम ने ट्वीट कर कहा- जीवन एक अप्रत्याशित यात्रा है इसलिए किसी से कुछ भी उम्मीद न करें। धैर्य रखें, अल्लाह सब देख रहा है।

https://twitter.com/ImamUlHaq12/status/1655128343077875716

Advertisment

टीम में कोई नाराजगी नहीं है

अब इमाम की नाराजगी पर बाबर आजम ने चुप्पी तोड़ दी है। कप्तान ने कहा कि उन्होंने अभी तक इमाम का ट्वीट नहीं देखा है। देखते हैं उन्होंने क्या ट्वीट किया है। उन्होंने आगे कहा कि टीम में कोई नाराजगी नहीं है। हमारी टीम की एकता काफी अच्छी है और ऐसी ही रहेगी। अगर परिवार में कुछ होता है, तो हम कोशिश करते हैं कि इसे अपने तक ही रखें और बाहर न निकलने दें। लड़के तो ऐसी हरकत भी नहीं करते। टीम पर एक परिवार की तरह भरोसा है। बाबर ने आगे कहा कि टीम के भीतर विश्वास का स्तर अच्छा है और इमाम के ट्वीट का मैच से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले भी इमाम ने साथी क्रिकेटरों के बारे में और टीम में आगे के प्रयोग के खिलाफ बात की थी।

https://twitter.com/grassrootscric/status/1655294232289251328

ये हो सकती है इमाम की नाराजगी की वजह 

इमाम ने पहले वनडे में 60, दूसरे में 24 और तीसरे मैच में 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। वे अच्छी लय में थे, लेकिन चौथे और पांचवें वनडे से उन्हे बाहर कर दिया गया। उनकी जगह टीम में शान मसूद को शामिल किया गया। कुछ रिपोर्टों में ये भी सामने आया कि शान मसूद की जगह बनाने के लिए ही इमाम-उल-हक को 5वें वनडे के लिए भी आराम दिया गया। ये भी कहा गया कि टीम प्रबंधन पीसीबी में किसी उच्च पद से प्रभावित है। वे चाहते हैं कि शान फिर से 30-40 रन बनाकर भारत में होने वाले विश्वकप के लिए टीम में जगह बना लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ