AUS vs SA: Marnus Labuschagne ने मजेदार इशारे कर मांगा लाइटर, फिर जो हुआ उसे देखकर हर कोई रह गया हैरान! देखें
Edited By Siddharth Sharma

Marnus Labuschagne AUS vs SA Lighter
Edited By Siddharth Sharma

Marnus Labuschagne AUS vs SA Lighter
AUS vs SA 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआत में ही ओपनर डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। हालांकि बाद में उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला। फिलहाल मैच बारिश के चलते रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल डेविड वॉर्नर के विकेट गिरने के बाद मार्नस लाबुशेन उतरे और उन्होंने पारी को संभाला। वे फिलहाल 73 रनों पर खेल रहे हैं। उनकी पारी के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर हर कोई एक पल के लिए हैरान रह गया। दरअसल लाबुशेन ने ओवर के बीच अचानक डगआउट की ओर रोचक इशारे करना शुरू कर दिया वे पहले हेलमेट पर हाथ फेर रहे थे जिसके बाद उन्होंने सिगरेट पीने का इशारा किया और लाइटर मंगाया।
लाबुशेन की मांग पर डगआउट से दो खिलाड़ी लाइटर लेकर आए जिसे लाबुशेन ने हाथ में पकड़ा और अपना बल्ला रिपेयर करने लग गए। इस नजारे को देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि टेस्ट क्रिकेट के मैदान पर अचानक लाइटर का आना बेहद ही रोचक था।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1610435630139576321
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Aus Vs SA Test) के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। अगर आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनीलिव ऐप्लिकेशन पर ले सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: