AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया, फाइनल में 20 साल बाद भारत से होगी कांटे की टक्कर

AUS vs SA, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर आठवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।

AUS vs SA Australia Beats South Africa Reaches 8th World Cup Final Meet Team India Ahmedabad 19th November

AUS vs SA Australia Beats South Africa Reaches 8th World Cup Final Meet Team India Ahmedabad 19th November

AUS vs SA, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला गया। इस मुकाबले में कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। हालांकि, यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से नहीं जीता लेकिन फिर भी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में आठवीं बार फाइनल में एंट्री की है। इससे पहले टीम कुल सात बार फाइनल खेली थी जिसमें से पांच बार उसने खिताब पर कब्जा किया था। इस मैच में अफ्रीका की टीम 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

क्या रहा सेमीफाइनल मुकाबले का हाल?

ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में यह लगातार आठवीं जीत रही। इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने खराब बल्लेबाजी की। डेविड मिलर ने 101 रन की शतकीय पारी खेली और हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 3-3 विकेट लिए। वहीं जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड को भी 2-2 सफलताएं मिली थीं। जवाब में ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और वहीं से मैच में ऑस्ट्रेलिया को मजबूती दिला दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि, मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा लेकिन फिर कमिंस डटे और उन्होंने एक छोर संभाल रहे स्टार्क का भरपूर साथ निभाया। साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स ने टीम की वापसी करवाई। तबरेज शम्सी ने 2, केशव महाराज व एडेन मारक्रम ने 1-1 विकेट लिए। इसके अलावा रबाडा और कोएट्जे भी 1-1 विकेट लेकर कंगारुओं के पसीने छुड़ाए, लेकिन लक्ष्य बहुत छोटा था। यही कारण रहा कि ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड ने 62, स्टीव स्मिथ ने 30 और डेविड वॉर्नर ने 29 उपयोगी रन बनाए। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन

20 साल बाद फाइनल में होगा भारत से मुकाबला

अब 2003 के बाद एक बार फिर 2023 में भारतीय टीम का फाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने 1983, 2003, 2011 के बाद चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं कंगारू टीम 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015 के बाद अब आठवीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया 19 नवंबर को 20 साल पहले सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम को मिली हार का बदला लेने उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ