Asia Cup 2023: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीमों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारत, पाकिस्तान समेत एशिया की 6 टीमें फिलहाल इस महीने 30 तारीख से एशिया कप खेलेंगी। इसके बाद टीमें अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए जुट जाएंगी।

विज्ञापन

संभावना है कि भारत की परिस्थितियों को देखते हुए टीमों में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़यों की मानसिक स्थिति मजबूत करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। पीसीबी अपनी टीम को प्रैशर से निपटने में मदद करने के लिए विशेष डॉक्टर भेजने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डॉ. मकबूल बाबरी भारत आएंगे

जानकारी के अनुसार, पीसीबी स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डॉ. मकबूल बाबरी को एशिया कप के लिए टीम को साथ भेज रही है। संभावना है कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भी भारत भेजा जाएगा। बाबरी ने पहले भी कुछ खिलाड़ियों की काउंसलिंग के लिए काम किया है। वह इस दौरान टीम के साथ होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देना चाहता है ताकि वे पूरी तरह से अपने खेल पर ध्यान दे सकें। वह खिलाड़ियों को दबाव की स्थिति संभालने के बारे में काउंसलिंग करेंगे। साथ ही टीम के खराब प्रदर्शन और व्यक्तिगत मुद्दों से निपटने के तरीके भी सुझाएंगे।

विज्ञापन
Dr Maqbool Babri

Dr Maqbool Babri

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई प्रैशर वाला मैच 

पिछले दिनों खबर आई थी कि पीसीबी टीम के साथ साइकोलॉजिस्ट नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। अब रिपोर्ट्स में ये बात साफ हो गई है। पीसीबी अधिकारियों का मानना है कि ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार भारत में खेलेंगे। ऐसे में उन पर प्रैशर हो सकता है। भारत-पाकिस्तान का मैच भी बड़े दबाव वाला होता है, ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों को मानसिक समस्या हो सकती है। ऐसे में पाकिस्तान एशिया कप से ही इसकी तैयारी कराना चाहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ