Asia Cup 2023: श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, शाहीन अफरीदी से भिड़े बाबर आजम!
Edited By Pushpendra Sharma

Babar Azam Shaheen Afridi Clash in Dressing Room Report
Edited By Pushpendra Sharma

Babar Azam Shaheen Afridi Clash in Dressing Room Report
Babar Azam Shaheen Afridi Fight in Dressing Room: पाकिस्तान की टीम 14 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान टीम का एशिया कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। इस हार के दौरान कप्तान बाबर आजम खिलाड़ियों की गलती पर झल्लाते नजर आए थे। अब इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल की खबर सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में तनाव हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब बाबर आजम खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई। इसी समय शाहीन ने अचानक बाबर को रोका और उनसे खिलाड़ियों के प्रयासों के बारे में बात करने का आग्रह किया। शाहीन का कहना था कि बाबर को उन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए जिन्होंने मैच में असाधारण प्रदर्शन किया था।
अफरीदी के बीच में टोकने पर सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। बाबर आजम को भी इस बात पर हैरानी हुई। स्थिति तब बिगड़ गई जब टीम के दोनों वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद रिजवान और ग्रांट ब्रैडबर्न ने टकराव को कम करने के लिए कदम बढ़ाया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को शांत रहने के लिए कहा।
सूत्रों के अनुसार, बाबर आजम ने मैच के बाद टीम होटल में रहने के दौरान और पाकिस्तान वापस जाने के दौरान भी अपने साथियों से काफी दूरी बनाए रखी। इस कलह की मूल वजह पाकिस्तान का एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह पक्की न कर पाना नजर आ रहा है। पाकिस्तान की मीडिया बोल न्यूज ने इस तनाव के बारे में जानकारी दी है।
(Klonopin)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: