Asia Cup 2023: बाबर आजम की सफलता के पीछे है विराट कोहली का हाथ, पाकिस्तान के कप्तान ने खुद किया खुलासा

Virat Kohli Babar Azam Asia Cup 2023

Babar Azam on Virat Kohli: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में 2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में आधुनिक युग में खेल खेलने वाले सबसे महान क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली और बाबर आजम आमने-सामने होंगे। ये दोनों दिग्गज मैच में भले ही एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी हो लेकिन मैदान के बाहर एक दूसरे का सम्मान करते हैं। कई मौकों पर बाबर और विराट दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बाबर ने बताया कि उनकी सफलता में कोहली की सलाह का कितना योगदान रहा है।

विज्ञापन

बाबर ने टीम को जिताया

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान के एशिया कप 2023 के शुरुआती मैच से पहले, बाबर ने विराट को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब कोहली के कद का कोई खिलाड़ी किसी की प्रशंसा करता है, तो इससे पाकिस्तान के कप्तान को काफी ‘आत्मविश्वास’ मिलता है। करिश्माई नंबर 1 रैंक वाले वनडे बल्लेबाज ने पाकिस्तान को नेपाल पर जोरदार जीत दर्ज करने में मदद की, उन्होंने खुद 151 रन बनाए, जो एशिया कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत टोटल है।

विज्ञापन

कोहली ने बाबर को दी थी सलाह

बुधवार को मैच से पहले, बाबर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के लिए बैठे और उन्होंने विराट कोहली के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया, जिससे पाकिस्तान के बल्लेबाजों को मदद मिली। उन्होंने कहा कि “जब मैं 2019 विश्व कप के दौरान विराट कोहली से मिला, तो वह अपनी करियर के चरम पर थे, वह अभी भी अपने चरम पर हैं। मैंने उनसे कुछ प्रश्न पूछे, उन्होंने उदारतापूर्वक समझाया। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।’28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “अच्छा लगता है, जब कोई ऐसा कुछ कहता है, विराट ने मेरे बारे में जो कहा वह बहुत गर्व की बात है। उन्होंने मेरे बारे में जो कहा उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।’

विज्ञापन

पाकिस्तान ने नेपाल को दी मात

बता दें कि एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और फिर बाद में गेंदबाजी से कहर बरपाया। टीम के इस प्रदर्शन के चलते नेपाल की टीम 238 रनों के बड़े अंतर से हार मिली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ