---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: ओह…ये क्या कर बैठे Marnus Labuschagne, स्टुअर्ट ब्रॉड की आसान गेंद पर गंवा दिया विकेट, देखें

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीचे खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में मार्नस लाबुशेन फ्लॉप रहे। पहली पारी में पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले लाबुशेन दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने बाहर जाती हुई गेंद पर फंसाया और विकेटकीपर जॉनी बेयस्टो […]

---विज्ञापन---

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीचे खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में मार्नस लाबुशेन फ्लॉप रहे। पहली पारी में पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले लाबुशेन दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने बाहर जाती हुई गेंद पर फंसाया और विकेटकीपर जॉनी बेयस्टो के हाथों कैच आउट कर लिया। लाबुशेन ने 15 गेंद पर 3 चौके की मदद से 13 रन बनाए।

और पढ़िए –  नाथन लियोन ने मोईन अली के लिए जताई सहानुभूति, बोले- ‘चोट के साथ गेंदबाजी करना आसान नहीं’

दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरी पारी में टीम के लिए 22वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने स्टंप के बाहर डाली, जिस पर बल्ला लगाते हुए लाबुशेन फंस गए और गेंद बल्ले से ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। आसान सी गेंद पर आउट होने के बाद लाबुशेन बेहद दुखी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  गांगुली-द्रविड़ और विराट के लिए आज का दिन बेहद खास, वजह जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

मैच का पूरा लेखा जोखा

अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला इंग्लैंड एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। फिर इंग्लैंड ने 273 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का टारगेट रखा है। जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। अभी यहां से ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों की दरकार है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Jun 20, 2023 01:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola