---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

अर्जुन तेंदुलकर ने टी20 टूर्नामेंट में झटके 7 विकेट, फिर भी सचिन तेंदुलकर के बेटे पर उठा बड़ा सवाल

Arjun Tendulkar Bowling, T20 Tournament: अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक और टी20 टूर्नामेंट के दौरान वह चर्चा में हैं।

---विज्ञापन---

Arjun Tendulkar Bowling: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 से अपनी पहचान दुनिया के सामने दी थी। आईपीएल में वह चार मैच खेले थे और करीब 9 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। नई गेंद से वह कई मैचों में मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते दिखे थे। फिर वहां भी एक मैच में उनकी जमकर कुटाई हुई और फिर उन्हें आखिरी तक मौका नहीं मिला। अब सचिन के बेटे ने भारत में जारी घरेलू टी20 टूर्नामेंट में विकेट तो झटके लेकिन फिर उनके ऊपर सवाल उठने लगे।

3 मैचों में 7 विकेट, फिर भी उठे सवाल

भारत में इस वक्त वर्ल्ड कप 2023 के साथ घरेलू टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में अर्जुन तेंदुलकर ने 7 विकेट झटके हैं। लेकिन उनकी इकॉनमी यहां भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट जरूर लिए हैं लेकिन उनकी इकॉनमी करीब 13 की रही है। यही कारण है कि एक बार फिर से उन पर सवाल उठ रहे हैं। आईपीएल के दौरान भी उनकी गति, उनके एक्शन को लेकर कई सवाल उठे थे। वहीं आरसीबी के खिलाफ उनकी जमकर धुनाई हुई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से गए बाहर, BCCI ने दिया अपडेट

---विज्ञापन---

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में अर्जुन का प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में अगर विकेटों के लिहाज से देखें तो अर्जुन ने पहले मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 3, फिर मणिपुर के खिलाफ 2 और गुरुवार को गुजरात के खिलाफ भी दो विकेट लिए। लेकिन इकॉनमी चिंता का विषय रही। हर मैच में उनकी इकॉनमी काफी ज्यादा रही है। पहले मैच में उन्होंने 3.3 ओवर में 46 रन लुटाए, दूसरे मैच में 3 ओवर में 27 रन दिए फिर गुजरात के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए।

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ Kohli ने की गेंदबाजी, गूंज उठा स्टेडियम, Watch Video

---विज्ञापन---

इस तरह अभी तक 10.3 ओवर में उन्होंने कुल 130 रन खर्च किए। उनकी इकॉनमी करीब 13 की रही। यही कारण है कि उन्होंने 7 विकेट जरूर लिए पर गेंदबाजी सवालों के घेरे में आ गई। आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। अब देखना होगा अर्जुन अपनी इस चूक से कितना जल्दी सीखते हैं।

First published on: Oct 19, 2023 03:56 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola