AFG vs PAK: शादाब खान ने लपका हैरतअंगेज कैच, नसीम शाह की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

AFG vs PAK 1st ODI Shadab Khan Catch

AFG vs PAK 1st ODI Shadab Khan Catch

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान जहां एक ओर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं तो वहीं अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी मशहूर हैं। शादाब ने एक शानदार कैच लेकर एक बार फिर इसे साबित किया है। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शादाब ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का कैच लेकर दंग कर दिया।

विज्ञापन

कैच लेने का जुनून 

ये नजारा चौथे ओवर में देखने को मिला। नसीम शाह ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो ये उछलकर शाहिदी के कंधे तक पहुंच गई। शाहिदी ने इसे पुल कर मिडविकेट के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन उनकी टाइमिंग ठीक नहीं रही। बॉल उड़ी तो मिडविकेट पर लगे फील्डर शादाब खान ने छलांग लगाई, लेकिन बॉल उनके हाथ से छिटक गई। इसके बावजूद शादाब के सिर इस कैच लेने का जुनून इस कदर हावी था कि वे बॉल के साथ नीचे गिरे और डाइव लगाकर इसे पकड़ लिया। शादाब का ये हैरतअंगेज कैच देख गेंदबाज नसीम शाह खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

https://twitter.com/kingbabararmy/status/1693986891773935945

विज्ञापन

मुश्किल परिस्थितियों में खेली 39 रन की पारी 

शादाब ने इससे पहले बल्लेबाजी में अच्छी पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में 50 गेंदों में 3 चौके जड़कर 39 रन बनाए। उन्हें मुजीबुर रहमान ने रनआउट किया। पाकिस्तान की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.1 ओवर में महज 201 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। वहीं अफगानिस्तान की ओर से मुजीबुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि राशिद खान ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 और मोहम्मद नबी ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। फजलहक फारूकी और रहमत शाह को एक-एक विकेट मिला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ