हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में मेंस 81 KG कैटेगरी का फाइनल, क्लीन एंड जर्क में दम दिखा रहे अजय सिंह

विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है। आज यानी 1 अगस्त रविवार को इस आयोजन का चौथा दिन है। इन खेलों में भारत ने अभी तक कुल 6 पदक जीत लिए हैं और यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। चौथे दिनवेटलिफ्टिंग, मेंस 81 Kg ऑल ग्रुप्स कैटेगरी में अजय सिंह भारत की तरफ से गोल्ड की दावेदारी कर रहे हैं।

फिलहाल वेटलिफ्टिंग में मेंस 81KG वेट कैटेगरी का फाइनल मुकाबला चल रहा है। अब क्लीन एंड जर्क के वजन उठाए जा रहे हैं। भारत के अजय सिंह ने 165 KG का वेट रजिस्टर कराया है।

और पढ़िए – CWG 2022 Day 5, Schedule: आज बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और तैराकी में मिल सकता है गोल्ड, जानें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

 

CWG 2022 Live: स्नैच राउंड के बाद अजय दूसरे स्थान पर

वेटलिफ्टिंग के 81 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस मरे 144 किग्रा के साथ फिलहाल पहले स्थान पर हैं। भारत के अजय सिंह और ऑस्ट्रेलिया के कायेल ब्रूस 143-143 किग्रा भार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। कनाडा के निकोलस 140 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

इससे पहले भारत के अजय सिंह ने स्नैच के तीसरे प्रयास में 143, दूसरे प्रयास में 140 KG का वजन उठाया है। इससे पहले उन्होंने पहले प्रयास में 138 KG वेट उठाया था।

अजय के नाम नेशनल रिकॉर्ड है। उन्होंने 2019 में 338kg (148+190) भार उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। आज वह भारत को गोल्ड दिला सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – हीरो बन Helicopter shot मारने चले थे रोवमैन पॉवेल, अर्शदीप की यॉर्कर पर हो गए चारों-खाने चित, देखें VIDEO

 

भारत ने जीते कुल छह मेडल

आपको बता दें कि इन खेलों में भारत ने अब तक 3 गोल्ड सहित 6 मेडल जीते हैं। मेडल टैली में भारत अभी छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 22 गोल्ड सहित 52 मेडल जीतकर पहले नंबर पर है।

विज्ञापन

आज 28 गोल्ड दांव पर हैं

सोमवार को गेम्स के चौथे दिन 28 गोल्ड दांव पर होंगे। इनमें सबसे ज्यादा गोल्ड स्विमिंग में होंगे। जिम्नास्टिक और जूडो में 5-5 गोल्ड और वेटलिफ्टिंग में 3 गोल्ड के लिए मुकाबले होंगे।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola